Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने के लिए बजट में घोषणा की थी फ्री मोबाइल के साथ 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट व कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना को लेकर अपडेट आई है फ्री मोबाइल के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए क्या है वजह और कब मिलेगा फ्री मोबाइल। इस आर्टिकल में जानेंगे इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
प्रदेश की गहलोत सरकार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत 1 करोड़ 35 लाख परिवारों के महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन देने वाली है जिसके साथ 3 साल के लिए फ्री इंटरनेट व कॉलिंग की सुविधा होगी।
बताया जा रहा है कि मोबाइल के साथ हर महीने 5 जीबी फ्री इंटरनेट डाटा मिलेगा। फ्री स्मार्टफोन के साथ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी के लिए एप्लीकेशन भी मौजूद होगी।
इस आर्टिकल में हम फ्री मोबाइल योजना 2022 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म, लाभार्थी सूची से सम्बंधित विस्तृत जानकारी देने वाले है। पोस्ट को पूरा पढ़े व अपने दोस्तों में जरूर करे।
फ्री मोबाइल के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए क्या है वजह

प्रदेश की गहलोत सरकार मुख्यमंत्री फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था लेकिन हाल ही में इस बजट राशि को बढ़ाकर 12000 करोड़ कर दिया गया है यानी कि सरकार अब फ्री स्मार्टफोन वितरण के लिए 12000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
आपको बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार गहलोत सरकार दिसंबर माह में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन वितरण करने की तैयारी में थी लेकिन राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण इस प्लान को टाला गया है।
यानि कि दिसंबर माह में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन मिलने के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे है तो कब मिलने वाले है फ्री मोबाइल चलिए जानते है।
कब मिलेगा महिलाओं को फ्री मोबाइल
जैसा कि हम सभी को पता है राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान में है ऐसे में सरकार का सारा ध्यान इस यात्रा पर केंद्रित है। राहुल गाँधी की यात्रा लगभग 18 दिनों तक राजस्थान में रहने वाली है।
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से बाहर जाने के बाद ही इस योजना पर सरकार पुनः विचार करेगी। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्री मोबाइल का वितरण जनवरी 2023 में शुरू होने की सम्भावना है।
आपको बता दें की सभी महिलाओं को एक साथ स्मार्टफोन देना संभव नहीं होगा इसलिए सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर मोबाइल वितरण करने वाली है।
मुख्यमंत्री फ्री स्मार्टफोन योजना की विशेषताएँ
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्मार्टफोन बिलकुल मुफ्त दिया जाएगा
- किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी
- फ्री स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए इंटरनेट और कॉलिंग भी फ्री मिलगी।
- योजना में मिलने वाले स्मार्टफोन के साथ हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा मिलेगा।
- मोबाइल फ़ोन के अंदर राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की एप्लीकेशन इसमें पहले से मौजूद होगी ताकि महिलाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सके और उनका लाभ उठा सके।
ये है राजस्थान फ्री मोबाइल के फीचर्स
मोबाइल का प्रकार | स्मार्टफोन |
सिम कार्ड | ड्यूल सिम |
हाइब्रिड सिम स्लॉट | नहीं |
टचस्क्रीन | हाँ |
ओटीजी सपोर्ट | हाँ |
डिस्प्ले | 5.5 इंच |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्राइड 11 |
प्रोसेसर | 1.82 गीगा हेर्त्ज़ |
इंटरनल स्टोरेज | 32 GB |
रैम | 3 GB |
मेमोरी कार्ड सपोर्ट टाइप | MicroSD |
कैमरा | हाँ |
प्राइमरी कैमरा | 13MP |
सेकेंडरी कैमरा | 5MP Front Camera |
नेटवर्क का प्रकार | 4G, 3G, 2G |
इंटरनेट कनेक्टिविटी | 4G, 3G, EDGE, GPRS, Wi-Fi |
ब्लूटूथ सपोर्ट | हाँ |
वाईफाई | मौजूद |
USB कनेक्टिविटी | मौजूद |
बैटरी विवरण | 5000 MAh |
स्मार्टफोन कीमत | 9000-9500 रुपये |
राजस्थान सरकार की अन्य योजनायें
राजस्थान शुभ शक्ति योजना | देवनारायण फ्री स्कूटी योजना |
राजस्थान प्रसूति सहायता योजना | राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना |
अनुप्रति कोचिंग योजना | राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना |
राजस्थान फ्री मोबाइल फ़ोन आपको मिलेगा या नहीं ऐसे चेक करें
जन आधार कार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री स्मार्टफोन सूचि में नाम है या नहीं इसका स्टेटस चेक किया जा सकता है। अगर आप भी स्टेटस चेक करना चाहते है तो नीचे बताये चरणों का अनुसरण कर सकते है –
- सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट खोलें जिसका लिंक यहां नीचे दिया गया है।
- अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे पर क्लिक करना है।
- यहाँ अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सर्च करना हैं।
- आपके रजिस्ट्रेशन स्टेटस के आगे यस लिखा हुआ दिखाई देता है तो आपका नाम फ्री स्मार्टफोन योजना की सूची में जोड़ दिया गया है।
Free Mobile Yojana 2023 FAQs
1. राजस्थान फ्री मोबाइल किसे मिलेगा?
राजस्थान के चिरंजीवी बिमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत 1 करोड़ 35 लाख परिवारों की महिला मुखिया को सरकार फ्री स्मार्टफोन देने वाली है।
2. फ्री मोबाइल कब मिलना शुरू होगा?
राजस्थान सरकार जल्द ही फ्री मोबाइल वितरण की तारीख की घोषणा करने वाली है अपडेट सबसे पहले पाने के लिए इस वेबसाइट को विजिट करते रहे।
Free Mobile Yojana 2023 Important Links
Official Website | Click Here |
Check Status | Click Here |
Home | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष – दोस्तों इस पोस्ट में फ्री मोबाइल के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानिए क्या है वजह और कब मिलेगा फ्री मोबाइल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है जो सभी महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इस योजना से सम्बंधित अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है। पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करे ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिले।
Rajendra Kaur