राजस्थान महिला निधि योजना 2023: राजस्थान सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बजट 2022-23 में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से महिला निधि योजना की घोषणा की थी जिसको लागु कर दिया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला निधि योजना क्या है, इसके लाभ क्या-क्या मिलेंगे, इस योजना के लिए कौन सी महिलाएं पात्र होंगी और आवेदन कैसे करेंगे इन सभी प्रश्नो के उत्तर जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।
राजस्थान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कर रही है और महिलाओं के लिए नई -नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस आर्टिकल में आपको महिला निधि योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
क्या है राजस्थान महिला निधि योजना (2023)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने महिला निधि योजना का 26 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को इस योजना का लोकार्पण किया है। इस राजस्थान महिला निधि योजना की घोषणा आजीविका विकास परिषद के माध्यम से 2022-23 में की गई थी।
तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा एकमात्र राज्य है जहाँ महिला निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के द्वारा उद्योग को बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूहों को उद्योग स्थापित करने के लिए लोन दिया जाएगा।
इस योजना के तहत 40000 तक का लोन मात्र 48 घंटो में दिया जायेगा और 40000 रुपये से अधिक लोन लेने पर महज 15 दिनों के अंदर-अंदर आवेदनकर्ता समूह सदस्य के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
राजस्थान सरकार के द्वारा अभी तक राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का संगठन तैयार कर दिया गया है। इस समूह में 30 लाख परिवार शामिल हुए हैं। आने वाले 2022-23 में लगभग 50,000 स्वयं सहायता संगठन समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसमे 6 लाख परिवारों को जोड़ा जा सकेगा। आपको बता दे की महिला निधि योजना के अंतर्गत लगभग 36 लाख परिवारों को उद्योग स्थापित करने के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार ऋण का भुक्तान किया जायेगा।
राजस्थान सरकार महिला निधि योजना 2023 हाईलाइट
योजना का नाम | राजस्थान महिला निधि योजना |
प्रारम्भ की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने इसकी घोषणा राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद् के माध्यम से बजट 2022-23 में की थी। |
उम्मीदवार (लाभार्थी) | स्वयं सहायता से जुड़े परिवार |
लाभार्थी परिवार (संख्या) | लगभग 36 लाख |
वर्ष | 2022 |
राजस्थान महिला निधि योजना के मुख्य उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य उद्योग/व्यवसाय को बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार स्वयं सहायता समूह का गठन कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस समूह से जुड़ सकें और इस सुलभ ऋण का लाभ ले सकें।
इस योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस योजना के तहत, महिला स्वयं सहायता समूह को बैंको से कम समय कीअवधि में ही लोन प्रदान किया जायेगा और महिला स्वयं सहायता समूह को एक मजबूती प्राप्त होगी।
इसके आलावा रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने के साथ ही गरीब, सम्पत्ति हीन तथा सीमान्त महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। और महिलाओं को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इससे समाज में भी महिलाओं की प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने महिला समानता दिवस के शुभ अवसर को सम्बोधित करते हुए कहा – महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए कानून लाना पर्याप्त नहीं है उनके साथ समानता का व्यवहार हो इसके लिए सामजिक सोच में बदलाव की जरुरत है। इसी सोच के चलते राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए महिला निधि योजना (2023) की शुरुआत की है।
महिला निधि योजना 2023 इस योजना से होने वाले लाभ
- महिला निधि योजना का लोकार्पण राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत द्वारा 26 अगस्त 2022 महिला समानता दिवस पर किया गया है।
- इस योजना का आरम्भ राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् के माध्यम से बजट 2022 – 23 को हुआ है।
- इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को उद्योग विकास के लिए तथा व्यवसाय, रोजगार में बृद्धि के सिर्फ 48 घंटे में लोन प्रदान किया जायेग।
- 40 हजार तक का लोन महज 48 घंटे तथा इससे अधिक लोन केवल 15 दिनों के अंदर आपके स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में भेज दिया जायेग।
- राजस्थान सरकार द्वारा अब तक राज्य के 33 जिलों में 2लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चूका है।
- सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में 50 हजार तक नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जायेगा।
- हम यह कह सकते है की राजस्थान के 36 लाख परिवारों को महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनकी आवश्यकता अनुसार सुलभ ऋण प्रदान किया जायेगा।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री का कहना है की यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक रहने वाली है।
- तेलंगाना राज्य के बाद राजस्थान दूसरा ऐसा राज्य है जहां महिला निधि योजना की शुरुआत की गई।
- इस योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी ओर देश की उन्नति देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी ।
महिला निधि योजना 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज (Required Documents)
राजस्थान की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी। योजना के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल्य निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोज
- बैंक खाता पासबुक
महिला निधि योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान के जो भी उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें अभी थोड़ा इन्तजार करना होगा क्योंकि राज्य सरकार नए इस योजना को अभी शुरू ही किया है। जल्दी ही सरकार महिला निधि योजना के आवेदन की जानकारी प्रस्तुत करेगी।
जैसे ही आवेदन का नोटिफिकेशन आएगा हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। ऐसी सभी योजनाओं के लिए हमारे लेख से जुड़े रहें क्योंकि सरकार द्वारा निकाली गई नई योजनाएं आपको हम इस लेख के माध्यम से देते रहेंगे।
महिला निधि योजना FAQs
1. महिला निधि योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
महिला निधि योजना के तहत ऐसी महिलाओं को लोन उपलब्ध करवाया जाएगा जिनको बिज़नेस शुरू करने के लिए पैसों की आवश्यकता हो।
2. महिला निधि योजना से कितना ऋण मिलेगा?
इस योजना के तहत 40 हजार रुपये तक के ऋण 48 घण्टों में व 40 हजार रुपये से अधिक का ऋण 15 दिवसीय समय सीमा में आवेदित सदस्यों के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।
राजस्थान सरकार की अन्य योजनायें
Mahila Nidhi Scheme Important Links
Official Website | Click Here |
Home | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
निष्कर्ष – इस पोस्ट में महिला निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए यह बहुत ही लाभदायक योजना है। पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करे ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिले। उम्मीद है यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी रही होगी।
हमारा घर नहीं है अभी झ कच्चे मकान में रह रहे हैं लाइट नहीं है
Hamara gar nhi h ham kiraye ke makan me rahte h kuch suvidha bhi uplbdh nhi h