मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022: राजस्थान में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे है। इस छात्रवृत्ति योजना के 2022-23 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक मांगे जा रहे है।
राजस्थान सरकार गरीब से गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की फ्री स्कूटी वितरण योजना और छात्रवृत्ति योजनायें लागू करती आ रही है मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति भी इन महत्वपूर्ण योजनाओं में से है.
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से प्रदेश के लाखों आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आर्थिक मदद मिल रही है जिससे वो बिना किसी संकोच के अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते है और आगे बढ़ सकते है।
इस पोस्ट में राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, योजना का उद्देश्य, योजना का लाभ सभी से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इस योजना में आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।
दोस्तों RajSarkariYojana.iN वेबसाइट लगातार आप तक सभी सरकारी योजनाओं की अपडेट पहुंचा रही है अगर इस वेबसाइट के द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपको पसंद आ रही है तो आप सबसे पहले अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें।
Join Telegram Channel | Join Now |
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
योजना का उद्देश्य | आर्थिक तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृति प्रदान करना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 क्या है?

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना सत्र 2022-23 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस छात्रवृति योजना के अंतर्गत राजस्थान के ऐसे छात्र और छात्राएं हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते उनको राजस्थान सरकार के द्वारा ₹5000 छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मुख्य रूप से इस योजना को अल्प आय वर्ग के बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 उद्देश्य
आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद कर उनको शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 पात्रता व योग्यता
Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravriti Yojana 2022 के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए-
- इस छात्रवृति के लिए आवेदन करने वाला छात्र या छात्रा राजस्थान का मूल निवासी हो।
- आवेदक विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से 12वीं की परीक्षा पास हो और इस वर्ष न्यूनतम 60% अंकों से उत्तीर्ण की हो।
- आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए तक हो।
- आवेदक विद्यार्थी राजस्थान की किसी भी राज्य अथवा गैर राजकीय कॉलेज उच्च शिक्षा संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हो।
- आवेदक विद्यार्थी को भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा अन्य किसी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा हो।
- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अपना एक बैंक खाता होना आवश्यक है।
- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति की राशि बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 में आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जन आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की अंकतालिका
- आवेदन करने वाली छात्रा का स्वयं का बैंक खाता
- फोटो और हस्ताक्षर
नोट – आवेदन करने से पहले अपने जनआधार कार्ड में सभी जरुरी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका आदि अपडेट करवा ले।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 में आवेदन के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा
- अब ऑनलाइन स्कॉलरशिप मेनू का चुनाव करना है।
- अब “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2022” का चुनाव करना है और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
- अब अपनी sso id के माध्यम से लॉगिन करना है और आवेदन पत्र को भरना है।
- सारी डिटेल को वेरीफाई करके फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर देना है।
- विभिन्न चरणों पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद देवनारायण स्कूटी योजना की सूची जारी की जायेगी
राजस्थान सरकार की अन्य योजनायें
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 FAQs
1. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 के आवेदन कब तक चलेंगे?
2. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ है।इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया RajSarkariYojana.iN पर दे रखी है।
3. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 में आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2022 Important Links
Official Website | Visit |
Official Notification | Visit |
Apply Online | Visit |
Join Telegram Channel | Join Now |
Home | Visit |