Rajasthan Govt New Schemes: राजस्थान वाले ध्यान दें! ये 5 बड़ी योजनाएं लागू कर सकती हैं सरकार, फ्री यात्रा और मासिक भता, 200 यूनिट तक फ्री बिजली, सस्ता पेट्रोल-डीजल, फ्री राशन

Rajasthan Govt New Schemes
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Govt New Schemes: राजस्थान सरकार अब जल्द ही जनता को इन 5 योजनाओं के माध्यम से राहत देने वाली है। राजस्थान सरकार द्वारा एक अहम कदम उठाया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा चुनाव से पहले इन योजनाओं से जनता को लाभ देने की बात कही जा रही है। राजस्थान सरकार कर्नाटक की तर्ज पर इन 5 बड़ी योजनाओ से आम जनता को राहत देने वाली है।

राज्य सरकार के थिंक टैंक ने 5 ऐसी बड़ी स्कीम पर प्लान किया है जिस पर सरकार जल्द ही काम करने वाली है। प्रदेश की जनता को काफी राहत मिलने वाली है।

आए दिन राज्य सरकार नई योजनाओ का संचालन करके या योजनाओ के दायरे को बढ़ाकर प्रदेश के लोगो को काफी लाभ देती रहती है। हम बात करने जा रहे हे फ्री राशन, सस्ता-पेट्रोल डीजल, महिलाओं को भता, फ्री यात्रा, बिजली का बिल के दायरे को बढ़ाया जा सकता है।

हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्री बिजली योजना के तहत 100 यूनिट तक दी जाने वाली फ्री बिजली के दायरे को बढ़ाने की बात कही है। इसके साथ ही चुनाव से पहले आम जनता को 5 बड़ी राहत दी जा सकती है।

राज्य के लोगो को कौन-कौन सी 5 बड़ी योजनाओ का लाभ मिल सकता है। यह हम आपको विस्तार से बता रहे है-

  • राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली 200 से 300 यूनिट तक फ्री कि जा सकती है।
  • महिलाओं को 1500 से 2000 तक का मासिक भता दिया जा सकता है।
  • रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा
  • अन्नपूर्णा रसोई किट
  • पेट्रोल-डीजल 3 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है।

फ्री बिजली: 200-300 यूनिट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अभी वर्तमान में राजस्थान में 100 यूनिट बिजली बिल फ्री कर रखी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से पहले गहलोत सरकार फ्री बिजली योजना के तहत 200 से 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री कर सकती है।

यानी की अब प्रदेश के लोगो को और अधिक राहत मिलने वाली है। अभी कर्नाटक की कोंग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले 200 यूनिट तक बिजली बिल फ्री कर दिया। ऐसे में राजस्थान सरकार द्वारा भी चुनाव से पहले फ्री बिजली योजना के दायरे को बढ़ाया जा सकता है।

महिलाओं को 1500 से 2000 रुपए मासिक भता

चुनाव से पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए भी खुशखबर आ सकती है। उम्मीद है कि प्रदेश की महिलाओं को 1500 से 2000 तक का मासिक भता दिया जा सकता है।

अभी हाल ही में कर्नाटक सरकार ने अपने पहले किए गए दावे के अनुसार प्रदेश की प्रत्येक गृहिणी को प्रति माह 2000 रुपए देने के दावे को लाघु कर दिया है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले यह घोषणा कर महिलाओं को राहत की खबर दी है। मध्यप्रदेश में भी अभी हाल ही में एक अहम दावा किया गया है।

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विपक्ष में रहते हुए यह कहा है कि यदि हमारी सरकार इस बार सता में आएगी तो महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भता दिया जाएगा। यह वादा मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेशवार्ता कर महिलाओं से वादा किया है।

वैसे तो राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाओ का संचालन करती है। लेकिन यह योजना भी महिलाओं के लिए अहम होगी। इस बारे में राजस्थान सरकार जल्द ही फैसला सुनाएगी।

अभी राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को भत्ता देने न देने पर विचार किया जा रहा है। घरेलू कामकाजी महिलाओं को भता देना स्वीकृत करना है या नही इन सभी पर विचार किया जा रहा है।

वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि अभी राजस्थान में चुनाव आने वाले है इसी बीच राजस्थान सरकार इस स्कीम को लाघु कर सकती है। यदि इस मासिक भते की शुरुआत कई जाती है तो प्रदेश की महिलाओं से इससे काफी सहायता मिलेगी।

रोडवेज बसो में फ्री यात्रा

अगर राजस्थान में महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज बस सेवा की बात करे तो राज्य में रक्षाबंधन और महिला दिवस पर महिलाओं को मुफ्त में सफर दिया जाता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2013 में महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में किराये पर 30 प्रतिशत छूट देने की बात कही थी जो की अभी तक लाघु ही। लेकिन 2023 में गहलोत सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा कर दी है।

अब उम्मीद जताई जा रही है इस चुनाव से पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा मुफ्त कर सकती है।

अभी कर्नाटक सरकार ने चुनाव के बाद महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा कर दी है। अर्थात महिलाओं को अब किसी भी सरकारी बस में कोई किराया नही देना होगा। ऐसे में राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी महिलाओं को राहत की खबर दे सकती है।

राशन सामग्री के साथ अन्नपूर्णा रसोई किट

राजस्थान के सभी राशन कार्ड धारकों को अब राज्य सरकार अन्नपूर्णा रसोई किट देगी। इससे राज्य सरकार का लगभग 1 करोड़ का अतिरिक्त खर्चा भी होगा। बता दे की इस कीट में खाद्य तेल, दाल, नमक, मिर्च, हल्दी पाउडर आदि शामिल होंगें। प्रदेश के गरीब लोगो को इससे काफी राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इसका वितरण अब जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल 3 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता

राजस्थान में अभी पेट्रोल 108109 रुपए प्रति लीटर है। जिसमे से सरकार का 28 रुपए वेट टेक्स शामिल है। मई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल के दामो में 2 रुपए 48 पैसो की कमी की थी। संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर तक कमी की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *