Rajasthan Kisan Mahotsav: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 42 हजार पशुपालकों के खातों में भेजे 176 करोड़ रुपये, जानिए पूरी डिटेल

Rajasthan Kisan Mahotsav
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Kisan Mahotsav– राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चुनाव से पहले अपने किए गए वादों को धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। इसी बीच अभी हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने राहत इन कैश प्लान की शुरुआत की जिसके माध्यम से जिन योजनाओ का टेंडर चुनाव से पहले पूरा नही हो पायेगा उन योजनाओ की राशि सरकार खाते में ट्रांसफर करेगी।

इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 जून 2023 को 42 हजार पशुपालको के खातों में 176 करोड़ की राशि ट्रान्सफर कर राहत इन कैश की शुरुआत की। जयपुर में तीन दिवसीय किसान महोत्सव शुरू किया जा रहा है जहाँ शुरूआती दिन लंपी रोग से पीड़ित पशुपालको आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम हुआ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 42 हजार पशुपालको को राहत दी है। बटन दबाकर पशुपालको के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। लंपी महामारी में पशुधन खो देने से काफी किसान परेशान है और उन्हें दुधारू पशु के खो जाने से काफी दुःख हुआ ऐसे में सरकार ने उनकी आर्थिक सहायता हेतु मुआवजा राशि ट्रांसफर की गई।

आइये जानते है आगे की पूरी डिटेल आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर बने रहे।

42 हजार पशुपालको के खातों में राशि ट्रांसफर

किसान महोत्सव के प्रथम दिन लंपी से मृत पशुओं के पालकों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। लंपी से मृत पशुओं के पशुपालकों के खातों में ₹40 हजार प्रति पशु राज्य सरकार ने ट्रान्सफर किए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान ने आज लंपी रोग से मरने वाले पशुओं के पशुपालको को आर्थिक सहायता राशि मिली है, राजस्थान पहला ऐसा राज्य हे जिसने लंपी रोग से पीड़ित गोपालकों को इस तरह की सहायता दी।

साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने ये भी कहा कि लंपी रोग से मरने वाले पशुओं की मुआवजा राशि किसी किसान या पशुपालक ने नही मांगी यह तो हमने खुद फैसला लिया। इसी बीच हमने जिन पशुपालको की गायों की मौत लंपी रोग से हुई उनको सहायता राशि देकर राहत देने का फैसला लिया।

176 करोड़ की राशि बटन दबाकर किए ट्रान्सफर

एक बटन सीधे खाते में धन के तहत किसान महोत्सव के आगाज में ऐसे पशुपालक जिनके पशुओं की मौत लंपी रोग से हुई ऐसे 42 हजार पशुपालको के खातों में 176 करोड़ राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बटन दबाकर 176 करोड़ रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए। काफी पशुपालको को इससे राहत मिली है। 16 जून से 18 जून तक तीन दिवसीय किसान महोत्सव का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। इन तीन दिनों में करीब 50 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस किसान महोत्सव का आयोजन कृषि और पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है और इसके पहले दिन लंपी रोग पीड़ितों को आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम चलाया गया इस दौरान करीब 42 हजार पशुपालको के खातों में 176 करोड़ रुपए ट्रान्सफर किए गए। प्रत्येक गोपालक के खाते में 40 हजार की आर्थिक सहायता राशि ट्रान्सफर की गई।

किसान महोत्सव के आगाज में सीएम ने कही ये बातें

हम प्रत्येक गोपलाको के खातों में 40 हजार रुपए प्रति पशु के हिसाब से राशि ट्रांसफर कर रहे है और अगर हमारी सरकार अगली बार भी आई तो हम सिंचाई की सुविधा को ओर बेहतर बनाएँगे।

छोटे छोटे बाँध बनाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा देंगे यानी की इससे किसान साल मे 1 फसल की बजाय 2 फसल ले सकेंगे। सूक्ष्म सिंचाई पर फोकस किया जाएगा। हमारा सपना है कि राजस्थान अग्रणी राज्यो में पहुँच जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *