Rajasthan Mahngai Rahat Camp Location: आपके गाँव या शहर में कब और कहाँ लगेगा महंगाई राहत केम्प, यहाँ से चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Mahngai Rahat Camp- राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में लगाये जा रहे है। महंगाई राहत कैम्प की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 24 अप्रैल 2023 को गई थी जो की 30 जून 2023 तक चलने वाला है।

महंगाई राहत कैम्प का यही सबसे बड़ा उद्देश्य की प्रदेश के सभी नागरिकों को राज्य की 10 बड़ी योजनाओ का लाभ पहुंचाना। राज्य के लोगो को इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन के लिए महंगाई राहत कैम्प में आपको जाना होगा।

इन 10 बड़ी योजनाओ में 500₹ में गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को 2000 यूनिट फ्री, 1000 रुपए प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पशु बिमा, चिरंजीवी स्वास्थ्य बिमा, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा जैसी 10 बड़ी योजनाएं शामिल है। राज्य सरकार द्वारा इन सभी योजनाओ का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिकों को दिया जाएगा।

राजस्थान सरकार द्वारा प्रशासन गाँवो के संग और प्रशासन शहरो के संग शिविरों में महंगाई राहत केम्प के विशेष काउंटर भी लगाये जाएंगे। प्रशासन गाँवो के संग अभियान 11283 ग्राम पंचायतो में चलाया जाएगा जबकि प्रशासन शहरो के संग अभियान 75 शहरो में चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत 2 दिन का शिविर रहेगा। इन शिविरों में महंगाई राहत कैम्प के विशेष काउंटर लगाया जाएगा। अतः इस तरह से 27100 महंगाई राहत कैम्प लगाये जाएंगे।

अब आपका सवाल यह होगा की आपके गाँव या शहर या वार्ड में महंगाई राहत केम्प कब लगने वाला है तो इसके लिए हम आपको पूरी प्रोसेसिंग बताने वाले है कि किस प्रकार से यह ऑनलाइन माध्यम से चेक किया जा सकता है।

आइये जानते है इस लेख के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी तो आप हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहिए। इस लेख में हम आपको सारी डिटेल साझा करेंगे।

Rajasthan Mahngai Rahat Camp Location Kese Check Kare

आप हमारी निम्न प्रोसेस के माध्यम से राजस्थान महंगाई राहत केम्प की लोकेशन चेक कर सकते हो-

  • आपको राजस्थान महंगाई राहत केम्प की लोकेशन चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • आप जेसे ही पोर्टल खोलेंगे आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर केम्प खोजे का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको सबसे पहले जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको तहसील का चयन करना है।
  • अब इसके बाद आपको यहाँ पर ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको ग्राम पंचायत और पिन आदि पते डालने है।
  • अंत में आपको ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको महंगाई राहत केम्प की दिनांक और लोकेशन दिखाई देगी।
  • आप इस प्रकार से महंगाई राहत केम्प की लॉकेशन देख सकते हो।

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

Leave a Comment