Rajasthan Monthly Allowance Scheme for Women: राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी 1500 से 2000 रुपए मासिक भत्ता, देखिये योजना की डिटेल

Rajasthan Monthly Allowance Scheme for Women
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Monthly Allowance Scheme for Women: राजस्थान सरकार प्रदेश की महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणा करती आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुत पहले से ही प्रदेश के चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा कर चुके है और जल्द ही ये योजना शुरू होने वाली हैं।

आपको बता दें कि सरकार महिलाओं के हित में ये नई योजना जल्द शुरू कर सकती सकती है जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को मासिक भत्ता दिया जाना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद जल्द ही इस योजना की घोषणा कर सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रदेश की महिलाओं को 1500 से 2000 रुपए मासिक भत्ता मिलेगा इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं साथ ही ये योजना कब शुरू हो सकती है इसके बारे में भी बात करने वाले हैं।

प्रदेश की महिलाओं को 1500 से 2000 रुपए मासिक भत्ता मिलेगा

जैसा कि हम सभी को पता है हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपनी सत्ता स्थापित करने में सफल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक गृहिणी को प्रति माह 2000 रुपए देने के वादे को हाल ही लागू किया है।

राजस्थान में बहुत-सी कल्याणकारी योजनाएं पहले से चालू हैं, लेकिन जिसमें महिलाएं डायरेक्ट आर्थिक रूप से लाभार्थी हों, ऐसी कोई योजना नहीं है।

कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए मध्यप्रदेश में अभी से घोषणा कर दी है कि सत्ता में आने पर हर महिला को प्रति माह 1500 रुपए दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पिछले सप्ताह प्रेसवार्ता कर महिलाओं से यह वादा किया। राजस्थान में चूंकि कांग्रेस सत्ता में है तो यहां पर 15002000 रुपए मासिक हर महिला को दिए जा सकते हैं।

इस पर दिल्ली से लेकर जयपुर तक विचार किया जा रहा है। कामकाजी महिलाओं को इस तरह का भत्ता दिया जाए या नहीं और 18 वर्ष से कम आयु या 60 वर्ष से ज्यादा आयु की महिलाओं को यह भत्ता देने न देने पर जल्द ही अंतिम रूप से फैसला किया जाएगा।

इन महिलाओं को मिलेगा 1500 से 2000 रुपए मासिक भत्ता

जैसा कि हमने बताया इस योजना पर जोरो शोरों से विचार चल रहा है और जल्द ही इस योजना की घोषणा की जा सकती हैं।आपको बता दें कि इस 15002000 रुपए मासिक भत्ता योजना का लाभ प्रदेश की गृहिणी महिलाओं को प्रदान करने की प्राथमिकता रखी जायेगी।

इसके आलावा कामकाजी महिलाओं को इस तरह का भत्ता दिया जाए या नहीं और 18 वर्ष से कम आयु या 60 वर्ष से ज्यादा आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाना है या नहीं इसकी अभी चर्चा चल रही हैं।

जानिए कब लागू होगी ये योजना

राजस्थान में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है जाहिर से बात है सरकार अब जल्द से जल्द प्रदेश की आम जनता के हित में नई-नई योजनाओं की घोषणा करने वाली हैं। जिन योजनाओं की सरकार घोषणा कर चुकी है उनको जल्द से जल्द लागू करने वाली हैं।

महिलाओं के मासिक भत्ता योजना पर भी कांग्रेस विचार कर रही है और आने वाले कुछ महीनों में सरकार द्वारा इसकी घोषणा भी की जा सकती है। यह गरीब महिलाओं के हित में गहलोत सरकार का एक अहम् फैसला होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *