Rajasthan Retirement Pension Update: राजस्थान में रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा कर्मचारियो को पेंशन का परिलाभ, जानिए वित विभाग का आदेश

Rajasthan Retirement Pension Update– बजट में सीएम अशोक गहलोत ने एक अहम घोषणा की थी जिसको अब स्वीकृत दे दी गई है। राजस्थान में अब रिटायरमेंट के दिन ही कर्मचारियो को पेंशन परिलाभ दिया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत की इस बजट घोषणा पर वित विभाग ने मोहर लगा दी है।

अब हर साल रिटायर होने वाले प्रदेश के 2530 हजार कर्मचारियो को राहत मिलने वाली है। राजस्थान का जो भी कर्मचारी सेवानिवृत होगा उसे हाथों हाथ पेंशन का परिलाभ दिया जाएगा। पहले इसके लिए महीनो तक लग जाते थे। लेकिन अब तुरन्त लाभ मिलेगा।

प्रदेश के 3 लाख से भी अधिक रिटायर कर्मचारियो को इसका लाभ मिलने वाला है। इस प्रक्रिया में पेपरलेस और समयबद्ध तरीको को संयोजित किया जा रहा है। पहले तो ऐसा होता था की यदि सर्विस बुक अपडेट नही होती तो आपको कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

जीपीएफ से पैसे निकालने के लिए कही आवेदन की जरूरत नही

आपको अब बता दे की जीपीएफ से पैसे निकालने के लिए आवेदन करने की जरूरत नही होगी। सरकार ने जीपीएफ खाते से मिलने वाले क्लेम को ऑनलाइन कर दिया है। अगर हम पुराने तरीके की बात करे तो पहले डीडीओ के जरिए आवेदन करना होता था और दस्तावेज भी पेश करने पड़ते थे।

अगर पैसा निकलते थे तो इसके लिए कारण भी बताना पड़ता था और साथ ही दस्तावेज भी दिखाने पड़ते थे। इसमें काफी समय लग जाता था और करप्शन की भी आशंका थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *