Rajiv Gandhi Gramin Olympic Khel Registration 2023: राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajiv Gandhi Gramin Olympic Khel Registration 2023 हम आपको बता दे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेल के लिए आवेदन शुरू कर दिए है।

इस बार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के साथ साथ राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलो का भी आयोजन करवाया जाएगा। पिछली बार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का आयोजन करवाया गया था।

जिससे की लोगो का उत्साह देखकर राज्य सरकार ने राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक शुरू करने की भी बात कहि है। इन ओलम्पिक खेलो में पिछली बार की तरह ही इस बार भी बच्चो से लेकर बुजुर्ग भी शामिल होंगे

राजस्थान के सभी जन को यह सुनकर खुशी होगी की अब राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक के लिए आवेदन शुरू हो गए है।

एक बार फिर से राज्य में ग्रामीण ओलम्पिक के साथ साथ शहरी ओलम्पिक की शुरुआत भी की जाएगी। इन खेलो के लिए कुल 130 करोड़ रुपए का बजट होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन ओलम्पिक खेलो के आयोजन के लिए वितीय प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन एक साथ होने वाला है।

आज के समय में खेल कूद बहुत अहम हे क्योंकि इनसे नई नई प्रतिभाएं उभर कर आती है और इन्ही प्रतिभाओं को और निखारने और मजबूती प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी ग्रमीण ओलम्पिक की शुरुआत की थी ।

आइए जानते है इन खेलों के बारे में पूरी जानकारी आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप जान पाएंगे कि इनमे आवेदन की प्रक्रिया किस प्रकार होगी और इनमे किन किन खेलो को शामिल किया गया है इन सब की जानकारी हम आपको अपने इस लेख में बताने वाले है।

Table of Contents

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक क्या है ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलो को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछली बार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का सफल आयोजन किया था।

प्रदेशवासियों को इन खेलो में शामिल होके बेहद ही खुशी हुई थी। तो अब एक बार फिर इन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा।

हम आपको बता दे की जो भी राजस्थान का युवा या युवती या फिर किसी भी उम्र का व्यक्ति इन खेलों में भाग लेने का इच्छुक हो वो अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन खेलों का आयोजन 23 जून से होने वाला है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 202324 में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों को शुरू करने की घोषणा की थी। इन खेलों का आयोजन पंचायत स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर किया जाएगा।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 Overview

कार्यक्रम का नामराजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023
शुरू किया गयामुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा
आरम्भ तिथि23 जून 2023
उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना
लाभार्थीराज्य के ग्रामीण इलाकों के नागरिक
निर्धारित आयु सीमासभी आयु वर्ग के लोग
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के उद्देश्य

राजीव गांधी ग्रामीण खेल आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि गांव के युवक और युवतियों को खेल के प्रति जागरूक करना । राज्य में खेलो को बढ़ावा देना।

ताकि खेल क्षेत्र में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले युवकों को हौसला मिल सके वे आगे उच्च स्तर पर जा सके। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का उद्देश्य राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना।

इस कार्यक्रम से युवाओ को अच्छा प्रदर्शन करने पर देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

यदि ग्रामीण इलाके के प्रतिभावान एथलीट सामने आएंगे तो उनको राज्य सरकार अच्छे स्तर पर पहुंचाने में पूरा सहयोग करेगी। कई बार प्रतिभाशाली एथलीट अच्छा प्रदर्शन करते हे पर वो कभी सामने नही आ पाते है वो आर्थिक स्थिति या किसी कारण की वजह से पीछे रह जाते है।

इसीलिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन करवाकर प्रतिभाशाली एथलीट को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।

राजीव गांधी खेल ओलम्पिक के अंतर्गत राज्य के हर उम्र के व्यक्ति भाग ले सकते हे यानी की बच्चों से लेकर बूढ़े तक अपनी प्रतिभा को दिखा सकते है। इस खेल के अंतर्गत दादा, पोते, नाना, नानी, चाचा, भतीजा आदि एक साथ भाग ले सकते है जिससे पारिवारिक खेल भावना भी विकसित होगी।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 की विशेषताए

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 की निम्न विशेषताए है-

  • राज्य में बालकबालिकाओं को खेलो के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा
  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के शुरू होने से समाज में खेलो के प्रति सद्भावना का विकास होगा।
  • प्रदेश के युवा और युवतियाँ खेलो के प्रति जागृत होंगे

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 लेटेस्ट न्यूज

हम आपको बता दे की राजस्थान राज्य के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि पिछली बार राजस्थान राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन अच्छे से किया गया था जिनमे कुल 30 लाख से भी अधिक खिलाड़ियो ने भाग लिया था।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन कर ग्रामीण इलाकों के अच्छे प्रदशनकारी युवकों को आगे आने का मौका मिला। युवाओ को खेल के प्रति जागरूकता मिली और अपना परफॉर्मेंस दिखाने का मौका मिला।

राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभरने का मौका पा सकते है। साथ में यह भी बताया कि राजस्थान के खिलाड़ीयों को सरकारी नोकरी के साथ-साथ पेंशन भी प्रदान की जाती है।

अब एक बार वापिस से इन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। जो की राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

खेलेगा राजस्थान, जीतेगा राजस्थान’ एवं ‘हिट राजस्थान, फिट राजस्थान जैसे नारे खेलों को लेकर दिए गए पूरे राजस्थान मे गूँजे।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 में शामिल खेल प्रतियोगिताएं

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 में राजस्थान के सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 में निम्न खेल शामिल है –

  • कबड्डी (बालक और बालिका)
  • टेनिस बोल क्रिकेट (बालक और बालीका)
  • खो-खो (बालिका)
  • वॉलीबॉल (बालक और बालिका)
  • एथेलिटिक्स (100,200,400 मिटर)
  • फुटबॉल (बालक और बालिका)
  • बास्केट बाल (बालक और बालिका)

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 दस्तावेज

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के लिए निम्न दस्तावेजो की आवश्यकता होगी

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का जन आधार कार्ड
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का अपना पासपोर्ट साइज फोटो

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के लिए आवेदन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार है-

  • जो भी खिलाडी इसमें आवेदन करना चाहता हे वो सबसे पहले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अब आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा।
  • आप होम पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल का विकल्प दिखाई देगा जहाँ पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • उसके बाद अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है
  • यह पूरी प्रोसेसिंग करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन राजीव गांधी ओलम्पिक खेल 2023 में पूरा हो जाएगा।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 important Links

Official WebsiteClick Here
Apply NowClick Here
Telegram groupClick Here
Whatsapp groupClick Here

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 FAQs

Q1. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 क्या है ?

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 राज्य के युवाओं और युवतीयों को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है। इससे राज्य में खेलो को बढ़ावा मिलेगा।

Q2. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 कब से शुरू हो रहे है ?

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 23 जून 2023 से शुरू हो रहे है।

Q3. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 का उद्देश्य क्या है ।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उभरने का मौका देना।

Q4. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 में आवेदन किस माध्यम में कर सकते है ?

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 के लिए आप ऑनलाइन माध्यम और ऑफलाइन माध्यम दोनों प्रक्रियया अपना सकते हो।

Q5. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 में कौन-कौन भाग ले सकता है ?

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 2023 सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

ध्यान दें: हमारी वेबसाइट केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की अपडेट सभी लोगों तक सबसे पहले पहुँचाने का कार्य कर रही हैं हमारे सभी पाठकों से अनुरोध हैं की सोशल मीडिया पर हम फॉलो करें।

1 thought on “Rajiv Gandhi Gramin Olympic Khel Registration 2023: राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन”

  1. I want to cancel my registration in Rajiv Gandhi Olympic games, because i did wrong registration and now i want to re- registration but without cancellation of previous registration i can’t do new registration, kindly cancel my registration
    Name- minu nath
    Village – kanuja
    Tehsil raipur
    District pali
    Pin 306102
    Jan aadhar number
    4878830889.

    Reply

Leave a Comment