बैंक ऑफ़ बड़ौदा में सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती, 22 मार्च तक करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक है तो आपके लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा में एक नई भर्ती की सूचना आई है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में मांगे जा रहे है। बीसी सुपरवाइजर के पदों पर नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदार 22 मार्च 2024 को श्याम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 नोटिफिकेशन

राजस्थान के बूँदी, झालावाड़ और कोटा जिले के लिए बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 3 रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर यह भर्ती 36 की सविंदा के लिए की जा रही है। पात्र उम्मीदवार 22 मार्च 2024 तक ऑफलाइन मोड में इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। भर्ती की ऑफिशल विज्ञप्ति व आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर के पदों पर इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के आवेदन निःशुल्क रखें गए है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 आयु सीमा

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है इसके अलाव जो रिटायर्ड कर्मचारी है उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइज़र भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न निर्धारित की गई है-

फ्रेशर के लिए

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर ज्ञान के साथ ग्रेजुएशन पास रखी गई है।

रिटायर्ड कर्मचारी के लिए

  • किसी भी बैंक (पीएसयू/आरआरबी/निजी बैंक/सहकारी बैंक) के मुख्य प्रबंधक/समकक्ष पद तक के सेवानिवृत्त अधिकारियों (स्वेच्छा से सेवानिवृत्त सहित) को इस उद्देश्य के लिए नियुक्त किया जा सकता है।
  • सेवानिवृत्त क्लर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के समकक्ष जिन्होंने अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ जेएआईआईबी उत्तीर्ण किया हो।
  • सभी आवेदकों के पास कम से कम 3 वर्ष का ग्रामीण बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू पर आधारित होगा। इंटरव्यू में चयन होने के बाद दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल टेस्ट होगा।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुपरवाइजर भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती पर आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • यदि उम्मीदवार इस भर्ती की पात्रता की पूर्ती करता है तो आवेदन फॉर्म को प्रिंट निकलवा लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी डिटेल ध्यानपूर्वक भरनी है।
  • अब निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगानी है व हस्ताक्षर करने है।
  • फिर सभी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टेड करके अटैच कर लेने है।
  • आवेदन फॉर्म को उचित आधार के लिफाफे में बंद कर लेना है और नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित तिथि व समय तक पहुंचा देना है।

आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 मार्च 2024

आवेदन की अन्तिम तिथि- 22 मार्च 2024

ऑफिसियल नोरिफिकेशन- यहाँ क्लिक करें

आवेदन फॉर्म- यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment