Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022: काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर से शुरू, ऐसे करें आवेदन। राजस्थान की कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना के अंतर्गत सरकार हर वर्ष निःशुल्क स्कूटी वितरण किया जाता है।
काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक चलेंगे। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं सहित प्रतिवर्ष छात्राओं को स्कूटी देकर लाभान्वित किया जाता है। इच्छुक व पात्र छात्राएँ फ्री स्कूटी वितरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इस पोस्ट में राजस्थान सरकार की कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना 2022 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, योजना का उद्देश्य, योजना का लाभ सभी से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इस योजना में आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।
दोस्तों RajSarkariYojana.iN वेबसाइट लगातार आप तक सभी सरकारी योजनाओं की अपडेट पहुंचा रही है अगर इस वेबसाइट के द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपको पसंद आ रही है तो आप सबसे पहले अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें।
Join Telegram Channel | Join Now |
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Highlights
योजना का नाम | कालीबाई भील छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्सान राशि योजना 2022 |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
योजना का उद्देश्य | मेधावी छात्राओं को फ्री में स्कूटी वितरण |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
कालीबाई भील फ्री स्कूटी व प्रोत्साहन राशि विरतण योजना 2022

राजस्थान सरकार प्रदेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहन के लिए लगातार देवनारायण फ्री स्कूटी वितरण योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनायें लागू कर रही है इनमे कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना भी एक है जिसके अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए चल रही अन्य स्कूटी वितरण योजनाओं को एकीकृत कर अनुसूचित जाति/ अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं सहित प्रतिवर्ष छात्राओं को स्कूटी देकर लाभान्वित किया जाता है। इसमें राजस्थान के प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग स्कूटी की संख्या रखी गई है। इसके अलावा विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय में भी अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर स्कूटी की संख्या रखी गई है।
कालीबाई भील फ्री स्कूटी के साथ छात्राओं को सुपुर्द करने तक का (रजिस्ट्रेशन, छात्रा के नाम हस्तांतरण) परिवहन व्यय, एक वर्ष का सामान्य बीमा, पांच वर्षीय तृतीय पक्षकार बीमा, दो लीटर पेट्रोल (वितरण के समय एक बार) व एक हेलमेट प्रदान की जायेगी।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Eligibility
कालीबाई भील फ्री स्कूटी विरतण योजना 2022 में आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता होनी चाहिए –
- आवेदन करने वाली छात्रा राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए
- आवेदक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत प्राप्तांक से पास हो तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्तांक से पास हो जो कि राजस्थान के किसी भी विद्यालय में अध्ययनरत हो।
- राजकीय (राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों सहित) एवं निजी विद्यालयों में नियमित छात्रा के रूप में कक्षा 12वीं की परीक्षा संबंधित विभाग द्वारा संचालित योजना में निर्धारित प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर। उक्त निर्धारित प्रतिशत अंको में पूरक परीक्षा में प्राप्तांक शामिल नहीं किये जायेंगे।
- राजस्थान स्थित किसी भी महाविद्यालय से स्नातक डिग्री यथा (B.A.BED/ B.SC.BED/ B.COM.BED/ BE/ B.TECH/ B.ARCH/ MBBS/IIT / BBA/BBM/ BCA/BDS/ BHMS / BAMS/ LAW/ete.) में प्रवेश लेकर नियमित छात्रा के तौर पर अध्ययनरत हो।
- किसी अन्य योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली छात्राएं भी इस योजना में लाभान्वित होगी। किसी अन्य योजना में आर्थिक सहायता/ छात्रवृति प्राप्त करने वाली छात्राओं को इस योजना से वंचित नही किया जा सकेगा।
- जिन छात्राओं ने उक्त योजना लागू होने से पूर्व उनकी किसी भी कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर राज्य सरकार की किसी भी योजना में स्कूटी का लाभ प्राप्त कर लिया है, वे छात्रायें इस योजना में स्कूटी प्राप्त करने की पात्र नहीं होगी।
- पूर्व में TAD विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग से 10वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर किसी बालिका को 10वीं के परिणाम के आधार पर स्कूटी प्राप्त हुई है तो उस छात्रा को 12वीं के परिणाम के आधार पर पात्र होने पर 40,000 रूपयें एक मुश्त राशि प्राप्त होगी।
- टीएडी विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ आयकर नहीं देने वाले सभी परिवार की पात्र छात्राओं को दिया जाएगा।
- महाविद्यालय में प्रवेश लेकर प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत हो
- आवेदन करने वाली छात्रा के माता-पिता, संरक्षक, अभिभावक या पति की वार्षिक आय रू 2,50,000 से कम होनी चाहिए
- 12वीं और नियमित स्नातक प्रथम वर्ष या स्नातक अंतिम वर्ष और नियमित स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में गैप होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Documents Required
राजस्थान कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना 2022 में आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का जान आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की अंकतालिका
- आवेदन करने वाली छात्रा का स्वयं का बैंक खाता
- फोटो और हस्ताक्षर
नोट – आवेदन करने से पहले अपने जनआधार कार्ड में सभी जरुरी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका आदि अपडेट करवा ले।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Apply Online
राजस्थान कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना 2022 में आवेदन के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा
- अब ऑनलाइन स्कॉलरशिप मेनू का चुनाव करना है।
- अब “कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना 2022” का चुनाव करना है और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
- अब अपनी sso id के माध्यम से लॉगिन करना है और आवेदन पत्र को भरना है।
- सारी डिटेल को वेरीफाई करके फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर देना है।
- विभिन्न चरणों पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद देवनारायण स्कूटी योजना की सूची जारी की जायेगी
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Selection Process
कालीबाई भील फ्री स्कूटी वितरण योजना चयन प्रक्रिया की बात करे तो विभिन्न चरणों पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभाग के द्वारा मेरिट के आधार पर छात्राओं का चयन किया जाएगा।
राजस्थान सरकार के द्वारा निश्चित संख्या में छात्राओं को स्कूटी वितरित की जायेगी। इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि वितरण के लिए भी छात्राओं का चयन किया जाएगा और सूची जारी की जायेगी।
राजस्थान सरकार की अन्य योजनायें
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 FAQs
1. Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के आवेदन कब तक चलेंगे?
2. Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ है।इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया RajSarkariYojana.iN पर दे रखी है।
3. Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 में आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ है।
Kalibai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana 2022 Important Links
Official Website | Visit |
Official Notification | Visit |
Apply Online | Visit |
Join Telegram Channel | Join Now |
Home | Visit |